रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो उपायुक्त को बोकारो के बाबूडीह निवासी जाकिर हुसैन अंसारी के इलाज की व्यवस्था करने का निदेश दिया है.
त्वचा रोग से हैं पीड़ित-
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि जाकिर हुसैन विगत एक वर्ष से त्वचा रोग से पीड़ित हैं, इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे इलाज करना मुश्किल हो रहा है.
मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निर्देश बोकारो उपायुक्त को दिया है.

