रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी पंचायत स्थित प्रतापपुर गांव में बाढ़ पीड़ित परिवारों को जरूरी सभी मदद पहुंचाते हुए सूचित करने का निर्देश दिया है.
27 परिवार का घर पानी में डूबा
मुख्यमंत्री से विडियो साझा कर जानकारी दी गई कि बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर गांव के 27 परिवार का घर बारिश में पूरी तरह डूब चुका है. खाने-पीने से लेकर रहने का कोई जगह नहीं है.

