नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की टेक्निकल शिक्षा मंत्री कमल रानी का आज सुबह निधन हो गया. कुछ दिन पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उनकी मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है. साथ ही सभी लोगों को एक जरूरी सलाह भी दी है.
सीएम केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि इस खबर को सुनकर बहुत दुख हुआ. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. हम सभी को अपनी सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है. कोरोना को हल्के में न लें.
सीएम केजरीवाल दिल्लीवालों को भी लगातार कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह देते रहते हैं. उनका कहना है कि दिल्ली में भले ही कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन ये कभी भी बढ़ सकता है.

