BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM केजरीवाल ने कहा- हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते, मजबूरी में कुछ पाबंदियों के दिए आदेश

by bnnbharat.com
April 11, 2021
in समाचार
केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली के अस्पतालों में होगा सिर्फ दिल्ली वालों का इलाज: सूत्र
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने शनिवार को सख्त पाबंदियों की घोषणा की थी. इसके बाद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना संकट से निपटने के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की.

सीएम केजरीवाल ने कहा, “हम सबको कोरोना प्रोटोकॉल बढ़ चढ़कर फॉलो करने होंगे. हमारी सुरक्षा हमारे हाथ में है. मास्क पहनकर रखिए, बार-बार हाथ धोते रहिए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिए. इसके अलावा घर से तभी बाहर निकलिए जब कुछ जरूरी काम हो. बस कुछ दिनों की बात है. जैसे कोरोना की तीन लहर चली गई तो ये चौथी भी चली जाएगी.”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते हैं लेकिन कल सरकार ने मजबूरी में कुछ पाबंदियों के आदेश दिए हैं. जैसे- बसों में सिर्फ 50 फीसदी सवारी बैठ सकती है, मेट्रो में 50 फीसदी लोग ही सफर कर सकेंगे आदि. ये पाबंदियां आपकी सुरक्षा के लिए ही लगाई गईं. इस वक्त का पीक नवंबर से भी खतरनाक है.”

अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आने पर सभी लोग अस्पताल न जाएं, अगर तबीयत बिगड़ रही है या जरूरत हो तो तभी खुद को अस्पताल में भर्ती कराएं. साथ ही केजरीवाल ने कहा, “अब सरकारी अस्पतालों में भी बहुत अच्छा इलाज हो रहा है. मेरा निवेदन है कि सभी लोग प्राइवेट अस्पतालों में न जाएं, अगर सरकारी अस्पताल में बैड खाली है तो वहां जाइए. लेकिन तभी जाइए जब जरूरत हो.”

राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो, डीटीसी और क्लस्टर बसें 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है. इसके अलावा शादी समारोह में 50 मेहमान ही शामिल हो सकेंगे. दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर सभी तरह की सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक सभाओं पर रोक लगा दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अर्थव्यवस्था का भी रखना होगा ख्याल, टूरिज्म नहीं रूकेगा: CM जयराम

Next Post

कोरोना का कहर: रांची पुलिस ने संक्रमितों की ‘कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग’ के लिए बनाई स्पेशल टीम

Next Post
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से परेशान है पुलिस प्रशासन

कोरोना का कहर: रांची पुलिस ने संक्रमितों की 'कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग' के लिए बनाई स्पेशल टीम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d