BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM केजरीवाल का तोहफा: झुग्गी-झोपड़ी वालों को जल्द मिलेगा फ्लैट

by bnnbharat.com
December 17, 2020
in समाचार
अरविंद केजरीवाल आज तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली में रहने वाले बेघर लोगों के लिए दिल्ली सरकार जल्द ही फ्लैट (Flat) आवंटन की प्रक्रिया शुरू करेगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बाबत बुधवार को अपने आवास पर शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

मुख्यमंत्री ने डूसिब को निर्देश दिए कि अभी तक जितने फ्लैट बन चुके हैं, उन फ्लैट को झुग्गी में रह रहे लोगों को आवंटित कर दिया जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि झुग्गी में रहने वाले लोगों को हर हाल में 5 किलोमीटर के दायरे में ही फ्लैट बनाकर दिया जाए.

जमीन लेने संबंधित सभी बाधाओं को किया जाएगा दूर

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर कहीं पर जमीन प्राप्त करने में अड़चन आ रही है, तो उन सभी बाधाओं को शीघ्र दूर किया जाए और जल्द जमीन चयन की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि बेघर लोगों को ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ जल्द दिया जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ पॉलिसी दिल्ली सरकार की प्रमुख पॉलिसी में से एक है. यह सुनिश्चित करना होगा कि बेघर लोगों के लिए फ्लैट का निर्माण समय सीमा के अंदर पूरा कर लिया जाए, ताकि उन्हें आश्रय प्रदान किया जा सके.

इससे पहले नवंबर हुई थी बैठक

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने नवंबर महीने में शहरी विकास मंत्री और डूसिब अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी. उस दौरान डूसिब के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने बेघर लोगों को फ्लैट बनाकर देने से लेकर उसमें शिफ्ट करने तक का पूरा खाका पेश किया था. मुख्यमंत्री ने बेघर लोगों को फ्लैट में शिफ्ट करने की योजना को मूर्त रूप देने देने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कमलनाथ सरकार गिराने में पीएम मोदी की थी महत्वपूर्ण भूमिका: कैलाश विजयवर्गीय

Next Post

आज से सेंट्रल लाइन पर चलेगी 10 एसी लोकल ट्रेन

Next Post
आज से सेंट्रल लाइन पर चलेगी 10 एसी लोकल ट्रेन

आज से सेंट्रल लाइन पर चलेगी 10 एसी लोकल ट्रेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d