दुमका: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दुमका स्थित आवास पर आम लोगों की समस्याएं सुनी और उसके समाधान का भरोसा दिलाया. इधर, मुख्यमंत्री ने चतरा जिले के उपायुक्त को कान्हाचट्टी निवासी खुशलाल सिंह भोक्ता के बेहतर इलाज की व्यवस्था का निर्देश दिया है. बताया गया है कि दो हजार बारह में छत से गिरने के बाद से वे चारपाई पर पड़े थे. उनके शरीर के एक हिस्से में बुरी तरह चोट लगी थी.

