BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम ने 1,609 परिवारों को कराया आशियाना उपलब्ध, सौंपा आवंटन पत्र, दीपावली व छठ की दी शुभकामनाएं

by bnnbharat.com
October 22, 2019
in Uncategorized
सीएम ने 1,609 परिवारों को कराया आशियाना उपलब्ध, सौंपा आवंटन पत्र, दीपावली व छठ की दी शुभकामनाएं

CM makes available home to 1,609 families, allotment letter handed over, wishes for Diwali and Chhath

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • रांची में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 180 फ्लैट का उद्घाटन किया

  • 266 करोड़ की लागत से रांची शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 का शिलान्यास किया, 55 हजार आबादी होगी लाभान्वित

  • 10 लाख, 44 हजार 721 गरीबों को आवास उपलब्ध कराया

  • करमटोली में बनेगा धुमकुड़िया भवन

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि सभी गृह प्रवेश करने वाले गरीबों को शुभकामनाएं. आपका जीवन स्तर ऊंचा उठे, आप भी सम्मान की जिंदगी जीयें. यही वर्तमान सरकार की कामना है. आप के लिए नवनिर्मित फ्लैट में जाकर अंतर्मन से खुशी हुई कि सरकार अपने गरीब भाई-बहनों को पक्का मकान उपलब्ध कराने में सफल हुई. इस सफलता के लिए उन सभी कारीगरों, संवेदक, नगर विकास विभाग, नगर निगम में कार्यरत सभी लोगों को धन्यवाद. आपने तय समय में सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा करने में सहयोग किया. तय समय पर गरीबों को आवास उपलब्ध हुआ. ये वही गरीब हैं, जिनके नाम पर राजनीति हुई. ये बातें मुख्यमंत्री ने पुराना जेल परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास तथा लाभुकों के बीच आवास आवंटन पत्र वितरण कार्यक्रम में कही.

वर्तमान सरकार ने समझा गरीबों की पीड़ा

वर्तमान सरकार ने गरीबों की पीड़ा को समझा और 2014 के बाद से इसके लिए प्रयास शुरू हुए. हमारा प्रयास है हम जनता की उम्मीदों, उनकी कसौटी पर खरा उतरें. मुझे खुशी इस बात की भी है कि तालाब किनारे सड़क किनारे, झुग्गी झोपड़ी में जीवन यापन करने वालों के दिन गए. अब राज्य सरकार उनके साथ है. ऐसे लोगों को 2022 तक पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमने कार्य भी प्रारंभ कर दिया है. नवनिर्मित फ्लैट परिसर का जल्द एक सामुदायिक भवन भी बनेगा. जहां आप अपने सामाजिक क्रियाकलाप कर सकेंगे.

गरीबों को आवास उपलब्ध कराने में सरकार के बढ़ते कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार 2024 तक सभी को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है, वहीं राज्य सरकार 2022 तक सभी गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर चल रही है. 2014 के बाद से अब तक शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले एक लाख 88 हजार 758 घर का निर्माण हो चुका है. आदिम जनजातियों को बिरसा मुंडा आवास योजना के तहत अब तक 11 हजार पक्का मकान, मछुआरा भाइयों को उनके कच्चे घर की जगह 9, 680 आवास, विधवा व बेसहारा बहनों को भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत 23,850 आवास दिया गया. ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों को 8 लाख 11 हजार 427 आवास का निर्माण कर उन्हें बसाया गया. इस तरह विगत साढ़े 4 साल में वर्तमान सरकार ने 10 लाख 44 हजार 721 लोगों को आवास उपलब्ध कराया है.

2022 तक घर घर पानी देने का भी लक्ष्य

आज रांची शहरी जलापूर्ति योजना फेज- टू के तहत 266 करोड़ की लागत से जलापूर्ति योजना का शिलान्यास हो रहा है, इससे पुंदाग, एचईसी, धुर्वा, हटिया क्षेत्र के करीब 55 हजार घरों को पानी उपलब्ध होगा. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है. पहाड़ों में निवास करने वाले पहाड़िया जनजाति तक हमने पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचा दिया है. डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड से प्राप्त होने वाला एक हजार करोड़ रुपये पेयजल आपूर्ति के लिए खर्च हो रहा है. इस तरह सरकार ने 2022 तक सभी घरों में पाइप लाइन से पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

धुमकुड़िया भवन का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि करम टोली क्षेत्र में जल्द 1.5 करोड़ की लागत से धुमकुड़िया भवन निर्माण हेतु शिलान्यास किया जाएगा, ताकि बाहर से आने वाले हमारे आदिवासी इस भवन में रह सकें. हर गांव में मांझी स्थान निर्माण की योजना पर सरकार काम कर रही है. आदिवासियों की धरोहर सुरक्षित रहे. यह हमारा प्रयास है. सरना मसना स्थल को विकसित करने का काम हो रहा है.

हम उजाड़ते नहीं पुनर्वास करते हैः सीपी सिंह

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि लोगों को आवास चाहिए, पानी चाहिए, पार्क चाहिए उस निमित काम हो रहा है. वर्तमान सरकार के पास विजन है, इच्छा शक्ति है, निर्णय लेने की क्षमता है, जिसका प्रतिफल है प्रेमनगर, चडरी और जेल तालाब के पास निवास करने वालों के लिए 180 फ्लैट का उद्घाटन. वर्तमान सरकार किसी को उजाड़ती नहीं बल्कि पुनर्वास करती है. एचईसी क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में रहनेवाले 8 हजार परिवार के लिए एचईसी से समझौता कर 8 हजार फ्लैट निर्माण की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है. आज जलापूर्ति योजना का भी शिलान्यास हो रहा है. इससे एक बड़ी आबादी को लाभ होगा.

इन्हें सौंपा आवंटन प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री ने मौके पर रांची नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाली कौशिला देवी, फूलमनी लोहराईन, एतवा उरांव, शुकरा महली, महावीर उरांव. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की कामना कुमारी, मंजू देवी, सुनीता देवी, सुनीता देवी-2 और लोकेश बेहरा एवं जमशेदपुर नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले रामलाल सोनकर, दिवाकर मिश्रा, सत्यनारायण सिंह, धीरेन साहू व अन्य को सांकेतिक तौर पर आवास आवंटन का प्रमाणपत्र सौंपा.

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार, सांसद सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद कुमार, सचिव नगर विकास विभाग अजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त मनोज कुमार, जुडको व नगर निगम के पदाधिकारी, पार्षद, लाभुक व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

 संतोष गुप्ता बने बरहरवा प्रखंड के नये प्रखंड विकास पदाधिकारी

Next Post

साहेबगंज उपायुक्त के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक का भी हुआ तबादला

Next Post
साहेबगंज उपायुक्त के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक का भी हुआ तबादला

साहेबगंज उपायुक्त के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक का भी हुआ तबादला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d