दुमका : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपने एक दिवसीय दुमका दौर के बीच शिकारीपाड़ा के पूर्व दिवंगत विधायक शिबू मुर्मू निधनं पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किये. श्री सोरेन,1960 के दशक में झारखंड अलग राज्य आंदोलन का अलख जगाने वाले और 1967 में शिकारीपाड़ा अजजा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक स्वर्गीय शिबू मुर्मू के दुमका शहर से सटे गिदधनी पहाड़ी गांव स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। शोक संतप्त परिवार को इस दुख से बाहर निकलने की तथा संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के साथ शिकारीपाड़ा के झामुमो विधायक नलीन सोरेन, झारखंड छात्र युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन,केन्द्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल ने भी पूर्व विधायक स्व.मुरमू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

