रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रघुवंश जी एक सरल हृदय जन नेता थे. उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है. भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

