रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह के निधन पर दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन की खबर से आहत हूं.
झारखंड के राज्यपाल बनने से पूर्व उन्होंने देश में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवा दी थी. परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें.

