रांची:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ गिरिधारी राम गौंझू के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की नागपुरिया संस्कृति, नृत्य, गीतों पर किताब लिखकर उन्होंने स्थानीय विरासत और पहचान को सहेजने का काम किया था. झारखण्ड उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा. मुख्यमंत्री ने परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.

