BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपनी पारी खेल चुके हैं CM नीतीश, सम्मान के साथ उन्हें देनी चाहिए विदाई: संजय राउत

by bnnbharat.com
November 7, 2020
in समाचार
तूफान में कश्तियां और घमण्ड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं : संजय राउत
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों के लिए शनिवार को मतदान चल रहा है जिसमें 2.35 करोड़ मतदाता 1,204 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला कर सकेंगे. इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘विधानसभा चुनाव के अंतिम चुनाव’ वाले बयान पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता नीतीश कुमार को रिटायर कर देगी.

उन्होंने कहा कि “नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं. वो अपनी पारी खेल चुके हैं. अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए. बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतज़ार कर रही थी. इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी.”

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में हो रहा विधानसभा चुनाव उनका अंतिम चुनाव है. पूर्णिया के धमदाहा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे नीतीश कुमार ने कहा, ” आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है . परसों मतदान है और यह मेरा अंतिम चुनाव है. अंत भला तो सब भला ”

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने साल 1977 में अपना पहला चुनाव लड़ा था. वह कई बार लोकसभा के सांसद रहे और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रहे . नीतीश कुमार साल 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं . जनता से बिहार के विकास के लिए राजग को वोट देने की अपील करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य की पहले की स्थिति और आज की स्थिति किसी से छिपी नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य को अभी विकास के नए आयाम तय करने हैं और इसके लिए राजग के पक्ष में मतदान जरूरी है.

मुख्यमंत्री ने कहा ”जब हमें काम करने का मौका मिला, तब हमने कहा था कि न्याय के साथ विकास किया जाएगा. हमने अपना वादा पूरा किया. हमने किसी की भी उपेक्षा नहीं की, सबको साथ ले कर चले, सबका विकास किया. आगे मौका मिला तो राज्य को विकास की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे.”

https://bnnbharat.com/clash-between-voters-and-security-forces/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार चुनाव 2020: तीसरे चरण की वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 22.74 प्रतिशत मतदान

Next Post

अनुच्छेद 370 पर अब सियासी घमासान, गुपकार गठबंधन की मोर्चाबंदी को उतरी भाजपा

Next Post
अनुच्छेद 370 पर अब सियासी घमासान, गुपकार गठबंधन की मोर्चाबंदी को उतरी भाजपा

अनुच्छेद 370 पर अब सियासी घमासान, गुपकार गठबंधन की मोर्चाबंदी को उतरी भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d