BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बख्तियारपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

by bnnbharat.com
November 30, 2020
in समाचार
बख्तियारपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बख्तियारपुर के बड़ी ठाकुरबाड़ी प्रांगण में नवनिर्मित मंदिर, राधा कृष्ण की भव्य मूर्ति एवं धर्मशाला का लोकार्पण किया. लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की तथा राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

मुख्यमंत्री को पुजारी सुधाकर मिश्रा, अनुपम चतुर्वेदी एवं दिनकर दास त्यागी ने पूजा कराई. दिनकर दास त्यागी ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया. पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात की. मंदिर की सुंदरता एवं कलाकृति से काफी प्रसन्न दिखे. इसके बाद प्राचीन काली मंदिर भी पहुंचे और पूजा की.

पुराने दिनों की आयी याद

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर स्थित अपने पैतृक आवास तथा बचपन के स्कूल ‘गणेश हाई स्कूल’ का भ्रमण किया. स्कूल प्रांगण में पहुंचे तो उन्हें पुराने दिनों को याद आयी, जिससे वह भावुक हो गये. उन्होंने पटना के जिलाधकारी कुमार रवि को निर्देश दिया कि हाई स्कूल का सौंदर्यीकरण करायें. मुख्यमंत्री का स्वागत वेंकटेश विलास बड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट बख्तियारपुर के संरक्षक सत्यानंद याजी, सचिव मांझो याजी, अध्यक्ष दिनकर दास त्यागी, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना एवं डॉ. सुनील कुमार ने किया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य डॉ. उदयकांत मिश्रा, आईजी संजय सिंह एवं पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम शिवराज से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया

Next Post

झारखंड में आज 167 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि

Next Post
झारखण्ड में बुधवार को 301 कोरोना मरीजों की पुष्टि

झारखंड में आज 167 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d