बिहार: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार सोशल मीडिया के जरिये एक बार फिर कोरोना, बाढ़ निपटने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना प्रबंधन में बिहार सरकार की विफलताओं पर अंतरराष्ट्रीय रिसर्च पेपर लिखे जा रहे हैं. इसके बाद तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार से हाथ जोड़कर प्रार्थना है.
आपको घर में रहते-रहते 135 दिन हो गये हैं. कृपया अब तो घर से बहार निकलकर आएं और बाढ़ प्रभावित लाखों लोगों, बिलखते बच्चों, बदहाल बुजुर्गों और मरते मवेशियों की सुध ले लें.
तेजस्वी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लाखों लोग सड़कों और घरों की छतों पर शरण लिये हुए हैं. इनका हाल जानने वाला कोई नहीं है. तेजस्वी यादव ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत और खाद्य सामग्री नहीं पहुंचने का आरोप लगाया है. जिसपर राजद नेता ने बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत व खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने की नीतीश सरकार से अपील की है.

