BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM नीतीश, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी ने किया मतदान

by bnnbharat.com
November 3, 2020
in समाचार
CM नीतीश, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी ने किया मतदान
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. ऐसे में सूबे के मुखिया सीएम नीतीश कुमार भी मतदान किया. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीघा के सरकारी स्कूल में स्थित बूथ मतदान किया. मतदान के बाद उन्होंने जनता से अपील की, कि सभी वोटिंग बूथों पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ पटना के वेटनरी कॉलेज ग्रांउड में मतदान किया. मतदान करने के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया को स्याही लगी उंगली दिखाई.

इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों से अपील करूंगा कि सभी लोग वोट करें. परिवर्तन की लहर जो बिहार में बह रही है, आज बिहार के लोग पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, महंगाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार को चुनना चाहते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि हमने पीएम को चिट्ठी लिखी है, सवाल पूछे हैं. उम्मीद है कि पीएम मोदी अपनी रैली में वो इन बातों पर सफाई देंगे. गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सवाल पूछा है कि वे बिहारवासियों से विगत 6 वर्षों में किए गए वादों को भूले नहीं होंगे एवं उन्हें पूरा करेंगे. उन्होंने आगे पूछा है कि आखिर क्यों बिहारवासी कमाई, दवाई, पढ़ाई के लिए पलायन करते हैं.

मतदान करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में बदलाव की गंगा बह रही है और बिहार को बदलाव चाहिए. बता दें कि बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग कुल 94 सीटों पर हो रही है. कोरोना को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिससे मतदाताओं को कोई परेशानी न हो.

https://bnnbharat.com/nitish-will-not-become-cm-again/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीतीश फिर से नहीं बनेंगे सीएम: चिराग पासवान

Next Post

मालाबार नौसेना अभ्यास शुरू, बढ़ेगी चीन की चिंता 4 चार देश दिखाएंगे अपनी ताकत

Next Post
मालाबार नौसेना अभ्यास शुरू, बढ़ेगी चीन की चिंता 4 चार देश दिखाएंगे अपनी ताकत

मालाबार नौसेना अभ्यास शुरू, बढ़ेगी चीन की चिंता 4 चार देश दिखाएंगे अपनी ताकत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d