BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM नीतीश ने ली कोरोना की दूसरी डोज, कहा- ज्यादा से ज्यादा हो टेस्ट

by bnnbharat.com
April 15, 2021
in समाचार
CM नीतीश ने ली कोरोना की दूसरी डोज, कहा- ज्यादा से ज्यादा हो टेस्ट
Share on FacebookShare on Twitter

17 को होगी सभी दलों की बैठक

पटनाः बिहार की राजधानी पटना स्थित आईजीआईएमएस में गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली. इस दौरान डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, प्रिंसिपल सेक्रेटरी चंचल कुमार आदि ने भी टीका लिया. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मौके पर मौजूद थे.

इधर, कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि दुनिया भर में यह स्थिति उत्पन्न हुई है. बिहार राज्य में जिस तरह धीरे-धीरे कोरोना बढ़ रहा है, उसको देखते हुए एक-एक चीज पर नजर है. इसका उपाय है कि ज्यादा से ज्यादा टेस्ट हो सके. आरटीपीसीआर टेस्ट पर फोकस है. टीकाकरण भी जोरशोर से होता रहेगा ताकि कोरोना का असर कम से कम लोगों पर हो.

हर चीज को देखते हुए केंद्र से हो रही बात

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि खास बात यह है कि कोरोना हर जगह फैल रहा है. अभी हर राज्य के लोगों का एक राज्य से दूसरे राज्यों में आना-जाना लगा है. हेल्थ डिपार्टमेंट से एक-एक चीज की जानकारी ली जा रही है. जो भी जरूरत होगी उसके लिए केंद्र सरकार के स्तर से भी बात हो रही है. अभी लोगों को सचेत रहना चाहिए. मास्क लगाना चाहिए. धीरे-धीरे अब इसका असर दिख रहा.

आपदा प्रबंधन से भी लगातार हो रही बात

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना तेजी से फैल रहा है. हॉस्पिटल में भी बेड बढ़ाने पर चर्चा की जा रहा है. सबसे जो अहम बात है, वह टेस्ट है ताकी जो लोग पॉजिटिव हैं, वह सामने आ सकें. आपदा प्रबंधन के लोगों को भी इस काम में लगाया गया है. हमलोगों ने राज्यपाल से भी अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राज्यपाल के स्तर पर सभी दलों की बैठक कर बातचीत की जाए. इसपर राज्यपाल ने हामी भी भरी और 17 तारीख को सभी दलों की मीटिंग करने पर सहमति बनाई गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दावा… ये डिवाइस तोड़ देगी कोरोना चेन, खत्म होगा संक्रमण

Next Post

महाराष्ट्र से हटिया आई ट्रेन, 1153 मुसाफिर पहुंचे रांची

Next Post
23 घंटे विलंब से पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन

महाराष्ट्र से हटिया आई ट्रेन, 1153 मुसाफिर पहुंचे रांची

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d