पटना: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया. इस दौरान डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत राज्य की अलग-अलग पार्टियों के कई नेता उपस्थित रहे.
कोरोना संक्रमण की वजह से गांधी मैदान में हर साल के मुकाबले कम लोग रहे.गांधी मैदान में झंडा फहराने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के नियोजित शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है.
सीएम नीतीश ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को जल्द ही सेवा शर्त की सुविधाएं मिलेगी. इसकी जल्द ही घोषणा हो जाएगी.

