रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला प्रसाशन जामताड़ा को पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के पुस्तकालय भवन पर कब्जा मामले की जांच कर सूचित करने का निर्देश दिया है.
पुस्तकालय भवन पर है कब्जा का आरोप
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि जामताड़ा स्थित पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के पुस्तकालय भवन पर
भू-माफिया द्वारा गलत तरीके से कब्जा कर लिया गया है. राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, जामताड़ा उपायुक्त, अंचलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया किन्तु कोई कदम नहीं उठाया गया. उक्त भवन में सरकारी स्कूल चलता था. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निर्देश दिया है.
.@Dist_Admin_Jmt कृपया इस मामले की पूरी जाँच कर उचित कार्रवाई करते हुए सूचित करें। https://t.co/1I2G4GezXF
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 13, 2020
मजदूर भाई को सरकारी योजना का लाभ दें
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त हजारीबाग को खिरगांव निवासी पेशे से मजदूर हबीबी को जरूरी सरकारी योजना से लाभान्वित कर सूचित करने का निर्देश दिया है.
ह्रदय रोग से पीड़ित है मजदूर
मुख्यमंत्री को बताया गया कि हजारीबाग स्थित खिरगांव निवासी पेशे से मजदूर हबीबी ह्रदय रोग से ग्रस्त है. मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि उनका राशन कार्ड पुनः प्रारंभ करा खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. उपरोक्त जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने हबीबी को मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है.
.@DC_Hazaribag कृपया उक्त मामले में जरूरी सरकारी योजना से मदद हेतु उचित कार्रवाई कर सूचित करें।@Tanweer57811057 जी मामले में जिला प्रशासन को कृपया और जानकारी प्रेषित करने की कृपा करें जिससे वह कार्रवाई कर सके। https://t.co/qb3aFW58aI
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 13, 2020
कैंसर पीड़ित को भी मिले योजना का लाभ
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कोडरमा को कैंसर रोग से पीड़ित शशिबाला को सरकारी योजना से आच्छादित करने को कहा है. मुख्यमंत्री को बताया गया कि शशिबाला की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं, इनके इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनने का आवेदन उपायुक्त कार्यालय में जमा किया गया. मुख्यमंत्री से पीड़ित की परेशानी व विवशता को देखते हुए आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.
.@dckoderma कृपया उचित कार्रवाई कर सरकारी योजना के तहत शशिबाला जी की मदद करते हुए सूचित करें। https://t.co/kSqHYIMgHq
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 13, 2020

