BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मरीना बीच पर ‘जयललिता’ के स्मारक का अनावरण करेंगे CM पलानीस्वामी

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
मरीना बीच पर ‘जयललिता’ के स्मारक का अनावरण करेंगे CM पलानीस्वामी
Share on FacebookShare on Twitter

तमिलनाडु: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी मरीना बीच पर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के स्मारक का अनावरण करेंगे. 27 जनवरी के दिन होने जा रहे इस कार्यक्रम में भारी भीड़ एकत्रित होने की संभावना जताई जा रही है. इस मेमोरियल के लिए करीब 80 करोड़ रुपए बजट खर्च किया गया है. इस मेमोरियल की ख़ास बात ये है कि इसकी डिजाइन ‘पौराणिक फीनिक्स पक्षी’ की आकृति से प्रेरित है.

इसके अलावा महत्वपूर्ण बात ये है कि जयललिता के स्मारक का अनावरण और एक बड़ी रैली को ठीक उसी दिन आयोजित किया जा रहा है जिस दिन कि शशिकला के जेल से बाहर आने की संभावना हैं. इस स्मारक के पीछे असली उद्देश्य बताया जा रहा है कि इससे मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी खुद को जयललिता का सच्चा वारिस साबित करना चाहते हैं.

गौरतलब है कि तमिलनाडु में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस बार AIADMK और भाजपा एक साथ चुनावी मैदान में हैं. बीते हफ्ते ही पलानीस्वामी ने तमिलनाडु और अपनी पार्टी में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली आकर मुलाकात की थी. तब पलानीस्वामी ने कहा था कि उनकी पार्टी दोबारा से राज्य में सरकार बनाने जा रही है. जब उनसे तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी वीके शशिकला की जेल से रिहाई के बाद पार्टी में शामिल किये जाने की बात को लेकर सवाल किए गए, तो उन्होंने कहा कि कोई मौका नहीं है, वे पार्टी में ही नहीं हैं

बीते दिनों गृहमंत्री अमित शाह भी तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे थे वहां गृहमंत्री जब चेन्नई पहुंचे तो एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. गृहमंत्री अमित शाह ने एमजी रामचंद्रन और पूर्व दिवंगत सीएम जयललिता के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत की और कहा कि जैसे जयललिता के नेतृत्व में तमिलनाडु ने विकास किया था उसी तरह पलानीस्वामी के नेतृत्व में तमिलनाडु विकास करेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6

Next Post

किसानों का खुलासा, दीप सिद्धू- लाखा सिधाना के कहने पर लाल किला पहुंचे थे

Next Post
किसानों का खुलासा, दीप सिद्धू- लाखा सिधाना के कहने पर लाल किला पहुंचे थे

किसानों का खुलासा, दीप सिद्धू- लाखा सिधाना के कहने पर लाल किला पहुंचे थे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d