रांची:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खरसांवा गोलीकांड में शहीद हुए वीरों को नमन किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीदों की शहादत ने झारखण्ड की वीर भूमि के कण-कण को सींचा है. इसके बदौलत हमें अलग राज्य मिला. वीरों के सपनों का झारखण्ड बने, यह संकल्प हमारा है.

