रांची: मुख्यमंत्री ने अमर शहीद वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की. कोल और लरका विद्रोह के महानायक वीर बुधु भगत के शहादत दिवस पर राज्यभर में कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.

