BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास ने किया लगातार 6वीं बार नामांकन, भाजपाइयों ने कराया ताकत का एहसास

by bnnbharat.com
November 19, 2019
in समाचार
जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास ने किया लगातार 6वीं बार नामांकन, भाजपाइयों ने कराया ताकत का एहसास

जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास ने किया लगातार 6वीं बार नामांकन, भाजपाइयों ने कराया ताकत का एहसास

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नामांकन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोधियों को एक बार फिर अपनी ताकत का एहसास कराया है.

बता दें कि पूर्वी के विधायक सह भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास ने लागातर छठी बार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

सुबह से ही मंडलाध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम एग्रिको स्थित रघुवर दास के आवास पर जुटने लगे थे. नामांकन जुलूस में कार्यकर्ता ढ़ोल-नगाड़े, गाजे-बाजे व झांकियों के माध्यम से इसे और भव्य बना रहे थे.

सुबह 11 बजे सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए जुलूस का नेतृत्व प्रारंभ किया.

खुली जीप में सवार रघुवर दास के पीछे हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम उत्साह एवं उमंग से लबरेज होकर “भारत माता की जय, जय श्री राम” जैसे ओजस्वी नारों के संग कार्यक्रम स्थल कूच कर रहे थे.

इस दौरान सीएम रघुवर दास दोनों हाथ जोड़ सड़क के दोनों ओर एवं छत पर खड़ी जनता का आभार प्रकट कर रहे थे. जुलूस में शामिल राफेल विमान एवं खुली ट्रेलर में बज रहे संगीत एवं भाजपा के झंडों व समर्थकों से पटी सड़कों पूरे क्षेत्र को भाजपामय कर दिया.

कार्यकर्ताओं व आमजनों का हुजूम इतना था कि दोनों ओर की सड़कें कम पड़ रही थी. कार्यकर्ता भी संयमित होकर आने जाने वालों को रास्ता देते हुए अपना दायित्व पूर्ण कर रहे थे. इससे पहले, सीएम रघुवर दास ने भालूबासा शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना किया और राज्य की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की. अपनी बड़ी बहन के घर जाकर पांव छूकर आशीर्वाद लिया, और चुनावी अभियान का आगाज किया.

कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सीएम का अभिनंदन किया. मंच से कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर की जनता ने मुझे बेटे की तरह प्यार और आशीर्वाद दिया है, आपकी उम्मीदों, आकांक्षाओं पर खरा उतरूंगा, झारखण्ड व जमशेदपुर के विकास व तरक्की के लिए यूं ही अथक परिश्रम करता रहूंगा.

राज्य की जनता के लिए भाजपा सरकार ने बीते पांच वर्षों में केवल विकास की राजनीति की है. जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता के आशीर्वाद व समर्थन से राज्य की सेवा का अवसर मिला, आज झारखंड को विरासत में मिले भ्रष्टाचार की पहचान को भाजपा सरकार ने खत्म किया है.

सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं की मदद से राज्य को सकैम झारखंड से स्किल्ड झारखंड बनाया. आपके आशीर्वाद से अबकी बार झारखण्ड में वंशवाद और भ्रष्टाचार पर हमें अंतिम प्रहार करना है. झारखण्ड ने 14 साल वंशवादी पार्टियों का दंश झेला है.

केवल सोरेन और गांधी परिवार के विकास के लिए जेएमएम और कांग्रेस ने राज्य के विकास से समझौता किया. आज इस मंच से पुन: झारखण्ड के विकास का प्रण दोहराता हूं. झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीति पर अटूट विश्वास है. जनता का विश्वास ही हमारी ताकत है.

उन्होंने विश्वास जताया कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता के साथ पूरे प्रदेश की जनता विकास एवं सुशासन के प्रति संकल्पित भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना समर्थन और आशीर्वाद प्रदान कर पुनः एक बार भाजपा को प्रचंड जनादेश देकर विजयी बनाएगी.

पश्चिमी एवं जुगसलाई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन:

पश्चिमी विधानसभा से देवेंद्र सिंह एवं जुगसलाई विधानसभा सीट से मुचिराम बाउरी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. आमबगान में नामांकन सभा में दोनों क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

देवेंद्र सिंह एवं मुचिराम बाउरी ने अपने हजारों समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के संग जिला समाहरणालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान कार्यकर्ता उत्साहित दिखे और बड़ी जीत का विश्वास जताया. इस दौरान दोनों क्षेत्र के भाजपाइयों में भारी उत्साह देखा गया.

नामांकन में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, संजीव सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, पवन अग्रवाल, मिथिलेश सिंह यादव, गुरदेव सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल मोदी, गुंजन यादव के अलावा सेकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनियंत्रित मारुति पलटी, 2 बच्ची समेत 9 लोग घायल,सदर अस्पताल रेफर

Next Post

सही जगह पर नहीं लगाया गया है चेक पोस्ट बैरियर

Next Post
सही जगह पर नहीं लगाया गया है चेक पोस्ट बैरियर

सही जगह पर नहीं लगाया गया है चेक पोस्ट बैरियर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d