BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोल्हान में गरजे सीएम रघुवर दास, कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों का सबसे बड़ा शोषक

by bnnbharat.com
October 11, 2019
in Uncategorized
कोल्हान में गरजे सीएम रघुवर दास, कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों का सबसे बड़ा शोषक

CM Raghuvar Das roared in Kolhan, said, Jharkhand Mukti Morcha is the biggest exploiter of tribals

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों का सबसे बड़ा शोषक है. आदिवासियों के हित का दावा करने वाली इस पार्टी ने आदिवासियों के विकास के साथ खिलवाड़ किया है.सिर्फ गुमराह करने का काम किया है. सोरेन परिवार ने झारखंड में करोड़ों रुपए की आदिवासियों की जमीन को कौड़ियों के भाव खरीदने का काम किया. आप सभी ऐसे छदम नेता के चरित्र को समझें. खासकर आदिवासी युवा यह जानें की नेता प्रतिपक्ष ने जनजातीय भाषा के साथ अपमान किया है. 1.9. 2013 को कैबिनेट से पास कर जेपीएससी से जनजातीय भाषा की मान्यता को समाप्त किया. आप जैसे ही युवाओं ने मुझसे मिलकर अपनी पीड़ा को साझा किया. तब जाकर वर्तमान सरकार ने 9 जनजातीय भाषा को यूपीएससी में शामिल किया, ताकि आप युवाओं को आपका हक मिल सके. सीएम शुक्रवार को जमशेदपुर के हाता में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

बालू का ठेका मुंबई की कंपनी को दिया

जेएमएम पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों को सिर्फ चुनाव के समय आदिवासियों की याद आती है और चुनाव के बाद पूंजीपतियों की. इसका एक बड़ा उदाहरण है.. राज्य के बालू का ठेका मुंबई की बड़ी कंपनी को देना. लेकिन वर्तमान सरकार ने बालू उठाव का पूरा हक ग्राम सभा को दिया. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के चरित्र को समझने की जरूरत है.

संस्कृति और भाषा के साथ भी किया खिलवाड़

संथाल मुख्यमंत्री होते हुए भी संथाली भाषा के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया. जबकि वर्तमान सरकार ने कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई ओलचिकी में सुनिश्चित की है. अब संथाल के रेलवे स्टेशन में संथाली भाषा में अनाउंसमेंट हो रहा है. बच्चों को संथाली भाषा में शिक्षा देने के लिए शिक्षक की नियुक्ति की जा रही है. जब तक नियुक्ति नहीं हो रही है, तब तक गांव के ही पढ़े लिखे युवक-युवतियों को कार्य का अवसर दिया जा रहा जा रहा है.

मिली जुली सरकार से भ्रष्टाचार को मिलता है बढ़ावा

सीएम ने कहा कि याद करें वो दिन जब एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बना कर मिली-जुली सरकार बनाकर 4 हजार करोड़ का घोटाला किया गया. मिली- जुली सरकार से नुकसान होता है. आप सभी एक स्थिर और मजबूत सरकार का चयन करें, ताकि 2014 से चली विकास की यात्रा अनवरत चलती रहे. डबल इंजन सरकार का ही परिणाम है कि बिना किसी भेदभाव के सभी गरीबों को राज्य में आवास मिल रहा है, महिलाओं को धुआं से मुक्ति मिल रही है, महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है, राज्य के लोगों को स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है, किसानों को कृषि कार्य हेतु संसाधन जुटाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. ऐसी कई योजनाएं डबल इंजन सरकार राज्य के गरीबों के सर्वांगीण विकास के लिए लागू की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JIO यूजर्स- अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का

Next Post

डेंगू से हुई महिला की मौत को दबाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Next Post
डेंगू से हुई महिला की मौत को दबाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

डेंगू से हुई महिला की मौत को दबाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d