रांचीः स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश की कई संवैधानिक संस्था किस रूप में काम कर रही है, यह किसी से छिपी नहीं है. जब-जब भाजपा को अपने ऊपर कोई राजनीतिक खतरा मंडराते दिखता है, तो आदिवासी-दलितों या उनके समर्थकों का शोषण शुरू हो जाता है.
आज स्टेन स्वामी 80 साल से ज्यादा की उम्र तक पहुंच गये है, वे लगातार आदिवासी दलितों, दबे-कुचले लोगों की मदद कर रहे हैं. लेकिन भाजपा की जैसी कार्यशैली रही है, उसमें हिंडन एजेंडा जरूर रहता है. आने वाले समय में वह एजेंडा जरूर दिखेगा.
शुक्रवार देर रात भी मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर स्टेन स्वामी के गिरफ्तारी पर सवाल उठाय़ा था. उन्होंने कहा था कि “गरीब वंचितों और आदिवासियों की आवाज उठाने वाले 83 वर्षीय वृद्ध स्टेन स्वामी को गिरफ्तार कर केंद्र की भाजपा सरकार क्या संदेश देना चाहती है. अपने विरोध की आवाज को दबाने की यह कैसी जिद्द.”

