रांची : कोरोना संक्रमण के मामले में झारखंड 21वें स्थान पर आ गया है. मुख्यमंत्री हेमत सोरेन ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका पूरा श्रेय राज्य की आम जनता को जाता है. लोगों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था. उन्होंने लोगों से अभी सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

