रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
अपने अदम्य साहस एवं शौर्य के परिचायक कारगिल युद्ध के नायक सदैव भारतीयों के दिल में जीवित रहेंगे.

