BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM शिवराज 24 घंटे के लिए करेंगे ‘स्वास्थ्य आग्रह’

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
महाकाल की शरण में जाने से नहीं माफ होंगे पाप: शिवराज
Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश में कोरोना बेकाबू हो रहा है. कई प्रयासों के बाद अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘स्वास्थ्य आग्रह’ करने का ऐलान किया है. सीएम शिवराज सिंह आज दोपहर 12:30 बजे मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने 24 घंटे के लिए बैठेंगे और प्रदेश के लोगों को जागरुक करेंगे. इस दौरान सीएम कार्यालय की सभी कार्रवाई खुले आसमान के नीचे होगी.

कल 12.30 दोपहर से लेकर परसों 12.30 दोपहर तक मैं मिंटो हॉल स्थित गांधी जी की प्रतिमा के पास बैठूँगा और ‘स्वास्थ्य आग्रह’ करूंगा. सबसे अपील करूंगा, भाइयों, बहनों, मास्क लगाएं और कोरोना को हराएँ। #COVID19 को परास्त करने के लिये जनता का सहयोग जरूरी है.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि ‘कल 12.30 दोपहर से लेकर परसों 12.30 दोपहर तक मैं मिंटो हॉल स्थित गांधी जी की प्रतिमा के पास बैठूंगा और ‘स्वास्थ्य आग्रह’ करूंगा. सबसे अपील करूंगा, भाइयों, बहनों, मास्क लगाएं और कोरोना को हराएं. #COVID19 को परास्त करने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है.’

सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि ‘मैं कोरोना वालेंटियर’ का अभियान भी हमने शुरू किया है, आगे आएं और रजिस्ट्रेशन कराएं. समाज मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए खड़ा हो, तभी ये संभव हो पाएगा. कल की कैबिनेट बैठक में भी #COVID19 पर चर्चा होगी.

राज्य में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल की सड़कों पर निकले. उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की. इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार को मास्क लगाकर अभियान की शुरूआत की.

इसके बाद खुले मिनी ट्रक के जरिए रोड शो की शुरुआत भोपाल के आनंद नगर इलाके से की. भोपाल में करीब 50 किमी तक अलग अलग इलाकों में रोड शो के जरिए मुख्यमंत्री ने जनता को मास्क पहनने का संदेश दिया.

मध्यप्रदेश के चार बड़े शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के हालात ज्यादा खराब हैं. अब संडे लॉकडाउन और नाइट कर्फ़्यू भी बेअसर है. प्रदेश में 24 घंटे में 3398 नए केस सामने आए हैं. इंदौर में 788, भोपाल में 549, जबलपुर में 236 और ग्वालियर में 146 नए केस सामने आने के साथ ही राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 22 हजार 654 पहुंच गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेंसेक्स 301 अंक मजबूत, निफ्टी 14000 के पार, उतार-चढ़ाव जारी

Next Post

वैक्सीन बनाने की रफ्तार होगी और अधिक, एक महीने में बनेंगे 140 मिलियन डोज

Next Post
कोरोना वैक्सीन लगने के बाद बुजुर्गों की मौत में बड़ी कमी

वैक्सीन बनाने की रफ्तार होगी और अधिक, एक महीने में बनेंगे 140 मिलियन डोज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d