BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

“मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना मोबाइल ऐप” से प्रवासी मजदूरों का डाटाबेस तैयार करने में मिलेगी मदद

by bnnbharat.com
April 17, 2020
in Uncategorized
“मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना मोबाइल ऐप” से प्रवासी मजदूरों का डाटाबेस तैयार करने में मिलेगी मदद

"मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना मोबाइल ऐप" से प्रवासी मजदूरों का डाटाबेस तैयार करने में मिलेगी मदद

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य सरकार द्वारा राज्य के बाहर अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे झारखंडवासियों के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है. इसी के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा “मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना मोबाइल ऐप” की शुरुआत की गई. इस ऐप से प्रवासी मजदूरों का डाटाबेस तैयार करने में मदद मिलेगी जिससे लॉकडाउन की अवधि में प्रवासी मजदूरों को राज्य सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी. श्रम विभाग से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार अब तक 12,257 जगहों पर 5,97,187 प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है. अब तक सरकार द्वारा 10,153 जगहों पर फंसे 4,47,261 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गयी है. सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उन तक हर स्तर से मदद पहुंचाई जा सके.

Also Read This: भाजपा ने निरस्त हुए पत्र को बनाया आधार, राज्यपाल को लिखा पत्र

राज्य में अब तक 29 कोविड-19 से संक्रमित

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन का कठोरता से पालन करें. घर पर रह कर ही इस बीमारी के संक्रमण से बचा जा सकता है. स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार अभी तक राज्य में 3,344 लोगों का कोविड-19 टेस्ट लिया गया जिसमें से 29 पॉजिटिव पाए गये एवं 2,881 लोगों का टेस्ट नेगेटिव आया, वहीं 434 लोगों के टेस्ट का रिजल्ट अभी प्रतीक्षा में है. पॉजिटिव पाए गए लोगों मे 9 बोकारो, 2 हजारीबाग, 1 गिरिडीह, 1 कोडरमा, 1 सिमडेगा, 1 धनबाद एवं 14 रांची के हैं. कोरोना से बचाव के लिए राज्य में 4,049 क्वॉरेंटाइन सेंटर कार्य कर रहे हैं, जिसमें 9,493 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है, वहीं 95,801 लोग होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं. अभी तक 1,08,899 लोगों ने अपना क्वॉरेंटाइन पूरा कर लिया है.

Also Read This: 11.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार अपने पूरे संसाधनों का इस्तेमाल कर रही

कोविड-19 से उत्पन्न इस महा संकट में हर कोई अपना पूरा सहयोग दे रहा है. कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार अपने पूरे संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है. वहीं कई एनजीओ एवं कंपनी भी इस पुनीत कार्य में सरकार की मदद कर रही हैं. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अभी तक राज्य में एनजीओ एवं वोलेंटियर के 865 टीम द्वारा 25,71,361 लोगों को खाना खिलाया गया है. इसी के क्रम में मेसर्स मदन प्रसाद इंजीनियर्स एंड बिल्डर्स, आदित्यपुर के निर्देशक द्वारा लोकहित के लिए हाई रिस्क के लोगों के सहयोग हेतु 500 पीपीई किट एवं 500 एन-95, एफएफ 3 फेस मास्क सरकार को उपलब्ध कराया गया. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा लोगों तक विभिन्न योजनाओं के तहत राशन एवं खाना पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ो के अनुसार अब तक 1,65,570 लोगों तक अनाज पहुंचा दिया गया है. वहीं नन पीडीएस के तहत 2,00,549 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है. दाल भात के विभिन्न योजनाओं में अब तक 59,24,508 लोगों को खाना खिलाया गया है. सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न राहत कैम्पों में 1,66,237 प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है. साथ ही आकस्मिक राहत पैकेट का वितरण भी जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है. अबतक 42,963 लोगों तक विशेष राहत सामग्री के पैकेट पहुंचाये गए हैं.

कोरोना संबंधित किसी भी समस्या के लिए राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र के टॉल फ्री नंबर 181 पर कॉल करें

राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में कोविड -19 से संबंधित किसी भी तरह की सहायता हेतु टॉल फ्री नंबर 181 पर संपर्क किया जा रहा है. नियंत्रण केंद्र में कोविड -19 से संबंधित अब तक कुल 16,385 मामले आये जिनमें से 11,162 मामलों पर सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है. शेष बचे मामलों पर हर संभव कार्रवाई की जा रही है. नियंत्रण केंद्र में खाद्य आपूर्ति से संबंधित 7,686, विधि व्यवस्था से संबंधित 772, चिकित्सा से संबंधित 873, झारखंड में फंसे व्यक्ति से संबंधित 824 एवं अन्य 1,007 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है.

Also Read This: Covid-19: अस्पताल में पॉजिटिव मरीज के पहुंचते ही बाहर निकल गए पैरामेडिकल स्टाफ, लगाया गंभीर आरोप

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध पैसा वसूली मामले में SP ने थाना प्रभारी को किया निलंबित

Next Post

चंदन कुमार झा बने बोकारो के पुलिस अधीक्षक

Next Post
चंदन कुमार झा बने बोकारो के पुलिस अधीक्षक

चंदन कुमार झा बने बोकारो के पुलिस अधीक्षक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d