रांची:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल झारखंड आंदोलनकारियों के मुद्दे पर गृह विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्योग, सूचना, प्रौद्योगिकी , ई-गवर्नेंस और परिवहन विभाग की समीक्षा करेंगे. बैठक में मंत्री चंपई सोरेन , मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.
