BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देहरादून पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र, शाम चार बजे राज्यपाल से मिलेंगे

by bnnbharat.com
March 9, 2021
in समाचार
देहरादून पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र, शाम चार बजे राज्यपाल से मिलेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादूनः उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच आज सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून पहुंच गए हैं. उनके देहरादून पहुंचते ही कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

सीएम सुबह करीब 11 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वे घर के लिए निकल गए.  जानकारी के अनुसार, सीएम त्रिवेंद्र शाम चार बजे राजभवन जाएंगे. चर्चाएं हैं कि सीएम इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

वहीं, देहरादून में आज होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक भी टल गई है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से देर रात मुलाकात की थी. करीब 50 मिनट तक चली बैठक के दौरान नड्डा से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सारे सियासी घटनाक्रम के बारे में चर्चा की थी.

वहीं, उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि सीएम अच्छा काम कर रहे हैं. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है. इस तरह से उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाना ठीक नहीं है.

वहीं, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी सीएम और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात के बाद सीएम के प्रति असंतोष संबंधी खबरों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि सीएम के खिलाफ कोई असंतोष नहीं है. उन्होंने कहा कि नीतिगत मामले में पार्टी का संसदीय बोर्ड निर्णय लेता है. संसदीय बोर्ड के निर्णय की जानकारी हमें नहीं है. दिल्ली प्रवास के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से उनके आवास पर मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच करीब 45 मिनट मंत्रणा की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वास्थ्य विभाग का कारनामा, मृत डॉक्टर को बना दिया गया सिविल सर्जन

Next Post

जानिए ICSE 10वीं, 12वीं परीक्षा के संशोधित कार्यक्रम

Next Post
जानिए ICSE 10वीं, 12वीं परीक्षा के संशोधित कार्यक्रम

जानिए ICSE 10वीं, 12वीं परीक्षा के संशोधित कार्यक्रम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d