BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM उद्धव ठाकरे लेंगे आज MLC की शपथ

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in Uncategorized
CM उद्धव ठाकरे लेंगे आज MLC की शपथ

CM उद्धव ठाकरे लेंगे आज MLC की शपथ

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की सत्ता को लेकर पिछले एक महीने से जारी संवैधानिक संकट आज खत्म हो जाएगा जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एमएलसी (MLC) पद की शपथ लेंगे. सीएम ठाकरे के साथ 8 अन्य नवनिर्वाचित MLC’s नेता भी आज दोपहर 1 बजे एमएलसी विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. बता दें कि 27 मई को उद्धव ठाकरे को सीएम बने हुए 6 माह पूरे हो जाएंगे और इससे पहले उनका एमएलसी चुनना बेहद जरूरी था.

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव के लिए चुनाव हुए थे जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित आठ अन्य उम्मीदवारों को चुना गया था. उद्धव ठाकरे के अलावा विधान परिषद की उपसभापति और शिवसेना के नीलम गोरे, बीजेपी के रणजीत सिंह मोहिते पाटिल, गोपीचंद पाडलकर, प्रवीण दटके और रमेश कराड को भी निर्वाचित घोषित किया गया. वहीं राकांपा के शशिकांत शिंदे और अमोल मितकरी और कांग्रेस के राजेश राठौड़ भी निर्वाचित होने वाले उम्मीदवारों में शामिल हैं. ये सभी आज दोपहर 1 बजे एमएलसी विधान परिषद की सदस्‍यता की शपथ लेंगे.

बता दें कि कोरोना लॉकडाउन के बीच चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव का ऐलान किया था. इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा था. राज्यपाल से खिंचतान को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क साधा था. मामला ठाकरे के एमएलसी नामित करने को लेकर था, जिसको लेकर राज्यपाल कोई फैसला नहीं ले रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंजाब में संत की हत्या, आश्रम से मिला शव

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को करेंगे मन की बात, कोरोना संकट को लेकर करेंगे चर्चा

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को करेंगे मन की बात, कोरोना संकट को लेकर करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को करेंगे मन की बात, कोरोना संकट को लेकर करेंगे चर्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d