BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोहम्मद रियाज से होगी CM विजयन की बेटी की शादी

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in Uncategorized
मोहम्मद रियाज से होगी CM विजयन की बेटी की शादी

मोहम्मद रियाज से होगी CM विजयन की बेटी की शादी

Share on FacebookShare on Twitter

केरल: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी. की शादी डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद रियाज से होने जा रही है. बेंगलुरू में खुद की कंपनी चला रही वीणा पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं जबकि छात्र नेता रहे रियाज एक वकील हैं. रियाज ने 2009 लोकसभा चुनाव में कोकीझाड सीट पर किस्मत आज़माई थी, लेकिन वह कांग्रेस प्रत्याशी एमके राघवन के सामने पराजित हो गए थे. रियाज सीपीआई-एम स्टेट कमेटी के सदस्य भी हैं.

15 जून को शादी करेंगे वीणा और रियाज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 40 वर्षीय वीणा और 44 साल के रियाज दोनों ही तलाकशुदा हैं. ऐसे में दोनों की ही यह दूसरी शादी है. पहले पति से वीणा का एक बेटा भी है. वहीं रियाज दो बेटों के पिता हैं. सूत्रों के मुताबिक, बेहद ही साधारण तरीके से आगामी 15 जून को दोनों की शादी होगी.

रियाज और वीणा की शादी एक निजी मामला- डीवाईएफआई नेता

रियाज और वीणा की शादी पर डीवाईएफआई के एक नेता ने कहा, ‘रियाज और वीणा दोनों ही करीब पिछले पांच साल से तलाकशुदा हैं. ये दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं. इन दोनों की शादी एक निजी मामला है, इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है.’

कौन हैं मोहम्मद रियाज और वीणा?

मोहम्मद रियाज का जन्म कालीकट में हुआ था. रियाज के पिता पीएम अब्दुल खादर एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हैं. रियाज ने अपने कॉलेज के दिनों में ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था. वह पहले डीवाईएफआई के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव थे. इसके बाद फरवरी 2017 में उन्हें पार्टी का यूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया. रियाज टीवी चैनलों पर अक्सर डिबेट में भाग लेते हुए दिखाई देते हैं. वहीं पेशे से इंजीनियर वीणा टी बेंगलूरू की एक स्टार्ट-अप कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

16 साल तक 20 लाख किलोमीटर तक चलने वाली बैटरी बनाई: चीनी कंपनी

Next Post

15 दिनों के अंदर बढ़ सकते हैं 30 हजार कोरोना केस: सत्येंद्र जैन

Next Post
15 दिनों के अंदर बढ़ सकते हैं 30 हजार कोरोना केस: सत्येंद्र जैन

15 दिनों के अंदर बढ़ सकते हैं 30 हजार कोरोना केस: सत्येंद्र जैन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d