BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाढ़ बचाव कार्य को लेकर CM करेंगे हाईलेवल मीटिंग, नेपाल को लेकर भी होगी चर्चा

by bnnbharat.com
June 23, 2020
in Uncategorized
बाढ़ बचाव कार्य को लेकर CM करेंगे हाईलेवल मीटिंग, नेपाल को लेकर भी होगी चर्चा
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अन्ने मार्ग में मंगलवार को बाढ़ की तैयारी को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. नेपाल की ओर से बचाव कार्य में अवरोध पैदा किए जाने के बाद बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. सीएम की एक सप्ताह में यह दूसरी बैठक होगी.

नेपाल की ओर से बाढ़ बचाव कार्य रोके जाने के बाद आगे कुछ क्या कुछ किया जा सकता है. उसकी रणनीति पर सीएम आज चर्चा करेंगे. बैठक में जल संसाधन मंत्री संजय झा और सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने भी नेपाल की ओर से बाढ़ बचाव कार्य रोके जाने पर कई जिलों में बाढ़ को लेकर चिंता जाहिर की थी. साथ ही केंद्र को इस मसले पर भी पत्र भेजने की जानकारी दी थी.

संजय झा ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ लगातार बिहार सरकार संपर्क में है. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र सरकार से खुद बातचीत भी कर सकते हैं. मुख्यमंत्री ने सोमवार को हुई बैठक में कहा था कि मानसून का आगमन हो चुका है. कोविड-19 के साथ-साथ हमें संभावित बाढ़ से भी जूझना पड़ सकता है.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों चुनौतियों के लिए अभी से पूरी तैयारी रखी जाए. हम लोगों ने हर चुनौती का मिल-जुलकर सफलतापूर्वक सामना किया है.

गंडक बराज के 36 गेट हैं. जिसमें से 18 भारत और 18 नेपाल में हैं. नेपाल सरकार ने अपने हिस्से में पड़ने वाले 18 गेट की मरम्मती पर रोक लगा दी है. जिससे तटबंध का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है. वहीं, उत्तर भारत की नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

बकेया नदी के तटबंध के काम पर रोक लगने के बाद राज्य के मुजफ्फरपुर, पूवी चंपारण, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, खगड़िया, शिवहर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, गोपालगंज और सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों को दी बधाई

Next Post

बीएनएन सर्वे… कोरोना की वैक्सीन आने के बाद स्कूल खोलने के पक्ष में हैं अभिभावक

Next Post
बीएनएन सर्वे… कोरोना की वैक्सीन आने के बाद स्कूल खोलने के पक्ष में हैं अभिभावक

बीएनएन सर्वे... कोरोना की वैक्सीन आने के बाद स्कूल खोलने के पक्ष में हैं अभिभावक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d