BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम कल नवनिर्मित समाहरणालय भवन व बरही उपकारा का करेंगे उद्घाटन

by bnnbharat.com
December 28, 2020
in Uncategorized
सीएम पैतृक गांव नेमरा गांव पहुंचे
Share on FacebookShare on Twitter

 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन सहित होगा परिसंपत्तियों का वितरण

हजारीबाग:- 29 दिसम्बर को झारखण्ड सरकार के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर हजारीबाग बरही मार्ग पर अवस्थित नव निर्मित समाहरणालय भवन परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित है. इस अवसर पर राज्य एवं जिला स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्तियों के वितरण सहित नव निर्मित समाहरणालय भवन एवं बरही उपकारा का उद्घाटन किया जाएगा. इस समारोह को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. 

जिला स्तरीय कार्यक्रमः

उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने बताया कि हजारीबाग-बरही मार्ग पर स्टेट ऑफ द आर्ट के तर्ज पर 12 एकड़ पर बने नव निर्मित समाहरणालय भवन का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने द्वारा ऑनलाईन किया जाएगा. नव निर्मित समाहरणालय भवन के उद्घाटन सहित जिला स्तरीय कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा. जिनमें जिला परिषद एवं जिला गव्य विकास द्वारा संचालित 24 योजनाओं के कुल 1521.66 लाख रूपये की योजना का शिलान्यास, भवन प्रमण्डल तथा ग्रमीण विकास विशेष प्रमण्डल विभाग द्वारा पूर्ण कुल 1213.03 लाख रूपये के निर्मित 16 योजनाओं का ऑनलाईन उद्घाटन सहित जिले के 11601 लाभूकां के बीच कुल 4228.86 लाख रूपये के परिसंपत्तियों का सांकेतिक वितरण किया जाएगा. 

राज्य स्तरीय कार्यक्रमः

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा जिसमें माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य एवं जिला स्तरीय योजनाओं का ऑनलाईन शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा. जिसमें भवन प्रमण्डल, हजारीबाग, झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लि., पीआईयू हजारीबाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल हजारीबाग, ग्रामीण विकास कार्य प्रमण्डल, लघु सिंचाई प्रमण्डल, हजारीबाग नगर निगम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, द्वारा संचालित कुल 14408.53 लाख रू. की कुल 44 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा. वहीं हजारीबाग नगर निगम एवं पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल हजारीबाग द्वारा संचालित कुल 5865.55 लाख रूपये की कुल 74 प्रस्तावित योजनाओं का ऑनलाईन शिलान्यास किया जाएगा. इसी क्रम में कल्याण विभाग, जेएसएलपीएस, मत्स्य, बैंक एवं श्रम विभाग हजारीबाग द्वारा संचालित कुल 58 लाभूकों के बीच 36.807 लाख रूपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि एक ही भवन में कई कार्यालय के होने से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने में गति मिलेगी.

उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आदेश दिये हैं. उन्होंने खासकर कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड-19 के गाइडलाईन के अनुरूप ही कार्यक्रम संचालित करने का सख्त निर्देश दिये हैं. उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले आगन्तुकों, लाभूकों एवं आमजनों को मास्क, सैनेटाईजेशन सहित सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा है.

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, विधायक बरही उमाशंकर अकेला, विधायक सदर मनीष जायसवाल, विधायक माण्डू जय प्रकाश भाई पटेल, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव की उपस्थिति प्रस्तावित है. साथ ही जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी, महापौर रौशनी तिर्की, जनप्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं आमजन उपस्थित रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नववर्ष के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर रोक, हुड़दंगियों पर रहेगी जिला प्रशासन की नजर

Next Post

राज्यपाल ने न्यायमूर्ति विक्रमादित्य प्रसाद के निधन पर शोक जताया

Next Post
निर्वाचित नगर निकाय के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

राज्यपाल ने न्यायमूर्ति विक्रमादित्य प्रसाद के निधन पर शोक जताया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d