BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गली नली पेयजल निश्चय योजना का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से CM करेंगे उद्घाटन

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in समाचार
गली नली पेयजल निश्चय योजना का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से CM करेंगे उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर:  मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में शामिल मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना और ग्रामीण गली नली पक्की करण निश्चय योजना का काम जिले में लगभग पूर्ण हो चुका है. पूर्ण हो चुकी इन योजनाओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर वार्ड एवं पंचायत में उस दिन उत्सव का माहौल रहेगा तथा सीएम के भाषण का लाइव प्रसारण भी होगा.

जिसको लेकर मुंगेर जिला अधिकारी राजेश मीणा ने जिले के सभी बीडीओ को पत्र जारी किया है. इसमें डीएम ने कहा कि वार्ड स्तर पर पेयजल योजना के क्रियान्वयन स्थल पर इच्छुक व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए और महक लगाए हुए व्यक्तियों को कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने को कहे तथा मुख्यमंत्री के भाषण के लाइव प्रसारण के लिए समुचित व्यवस्था करें. वही इसके अलावा कार्यक्रम स्थल को सुसज्जित करें. जिस वार्ड में पेयजल निश्चय योजना का स्थल नहीं है उनमें पक्की गली नाली योजना अंतर्गत निर्मित स्थल का कार्यक्रम को आयोजित हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें.

एवं पक्की गली नाली योजना का जहां क्रियान्वयन किया गया है उसकी पूरी तरह से साफ सफाई एवं चूने का छिड़काव करवा कर उद्घाटन के लिए तैयार कराएं. उद्घाटन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम से संबंधित बोर्ड लगाए जाएं जिस पर कार्यक्रम की रूपरेखा अंकित होगी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत संबंधित वार्ड के वार्ड सदस्य द्वारा बोर्ड का अनावरण कराया जाएगा. एवं इसी कार्यक्रम को वार्ड एवं पंचायत के लोगों के बीच उत्सव के रूप में मनाया जाएगा.

पंचायत स्तर पर मुखिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें पंचायत मुख्यालय में अच्छे टेलीविजन ऑडियो सहित अन्य उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं. वही इस कार्यक्रम में प्रखंड पंचायत व वार्ड स्तर के पदाधिकारी कर्मी एवं सभी जनप्रतिनिधियों को शत प्रतिशत भाग लेने के लिए अपने स्तर से निर्देश जारी करें. सभी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए सतत अनुश्रवण करने की जवाबदेही वीडियो की होगी.

जिले के 101 पंचायत के 1366 वार्ड में हर घर नल का जल तथा पक्की गली नली योजना का क्रियान्वयन किया जाना था. विभाग द्वारा लगभग सभी वार्डों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है मात्र 21 में वार्ड में इस योजना का कार्य शेष बचा हुआ है. पंचायती राज विभाग द्वारा जिले के 566 वार्ड में हर घर नल का जल कार्य किया जाना था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीएचयू कोविड वार्ड से लापता युवक की मिली लाश

Next Post

सैफ अली खान लिखने जा रहे हैं ऑटोबायोग्राफी, कई राज से उठेगा पर्दा

Next Post
सैफ अली खान लिखने जा रहे हैं ऑटोबायोग्राफी, कई राज से उठेगा पर्दा

सैफ अली खान लिखने जा रहे हैं ऑटोबायोग्राफी, कई राज से उठेगा पर्दा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d