रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव जीवन के प्रतीक, ईस्टर के पावन अवसर पर सभी देश और झारखंडवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह द्वारा दिया गया प्रेम, करुणा और मानवीय मूल्यों का संदेश हमें करुणामयी, संवेदनशील और सशक्त समाज बनाये, यही कामना करता हूं.

