रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड वासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मातारानी सभी को स्वस्थ एवं खुशहाल रखें. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आप घर पर ही मातारानी का पूजन करें. खुद का और अपने परिजनों का ध्यान रखें. सामाजिक दूरी का पालन करें.

