रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल को पत्र लिखकर सितंबर महीने में आयोजित होने वाले जेईई और नीट परीक्षा को टाले का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर दोनों परीक्षाएं टालने का आग्रह किया है.

