BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM योगी व मुख़्तार अब्बास नकवी कल करेंगे हुनर हाट का शुभारम्भ

by bnnbharat.com
January 22, 2021
in समाचार
CM योगी व मुख़्तार अब्बास नकवी कल करेंगे हुनर हाट का शुभारम्भ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश लखनऊ के गोमती नगर स्थित अवध शिल्पग्राम में 15 दिवसीय 24वें हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है और इसका शुभारंभ केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से करेंगे. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा फरवरी तक चलने वाला यह हुनर हाट वोकल फार लोकल की थीम पर आधारित होगा.

बता दें कि इसमें कई प्रदेशों के कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे. वोकल फार लोकल हुनर हाट में उत्तर प्रदेश के शिल्प सहित गुजरात की अजरख, जम्मू कश्मीर की पश्मीना शाल, झारखंड की तुसार सिल्क, असम की ड्राई फ्लॉवर्स, आंध्र प्रदेश की पोचमपल्ली इक्कत, बिहार की मधुबनी पेंटिंग्स, कर्नाटक में बनने वाले लकड़ी के खिलौने, मणिपुर के कलाकारों के हस्तनिर्मित खिलौने मुख्य आकर्षण के केंद्र रहेंगे.

अन्य कई राज्यों के दस्तकार/शिल्पकार भी अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे. देश के कोने-कोने के स्वदेशी दुर्लभ उत्पाद और लज़ीज़ पकवान इसमें उपलब्ध होंगे.

इसके अलावा नामचीन कलाकारों द्वारा हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे. हुनर हाट में अनेकता में एकता की संस्कृति का जीता जागता उदाहरण पेश करने का काम किया जाएगा. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे हुनरहाट में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नागालैण्ड, झारखंड, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, बिहार, आन्ध्रप्रदेश के कलाकार अपने राज्यों की संस्कृति एवं विभिन्न उत्पादों को भी प्रदर्शित करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नरेंद्र चंचल के निधन पर पीएम मोदी से लेकर लता मंगेशकर ने किया शोक व्यक्त

Next Post

कृषि कानून:-11वें दौर की वार्ता भी हुई विफल

Next Post
कृषि कानून:-11वें दौर की वार्ता भी हुई विफल

कृषि कानून:-11वें दौर की वार्ता भी हुई विफल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d