BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM योगी को तो कुछ पता ही नहीं है: अखिलेश यादव

by bnnbharat.com
January 22, 2021
in समाचार
BJP ने आपसी भाईचारे में घोला जहर: अखिलेश यादव
Share on FacebookShare on Twitter

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हो रहे समाजवादी पार्टी के तीन दिवसीय मंडलीय सम्मेलन के दूसरे दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बरेली पहुंचे. यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी और देश की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव से जब पूछा गया की क्या वो राम मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे तो उन्होंने कहा की वो राम मंदिर के लिए दक्षिणा देने जाएंगे. उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है उसने नफरत फैलाने का काम किया है, लोगों को बांटने का काम किया और समाज में जहर घोला है.

वेब सीरीज तांडव पर मचे घमासान पर अखिलेश यादव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने तांडव का ज्यादा प्रचार किया. मैंने भी तांडव देखी तो पता चला कुछ चीजें क्रिएट की जाती हैं. अखिलेश यादव ने कहा की बालाकोट जैसी घटना की जानकारी अगर केवल एक पत्रकार को पहले से पता होती है तो बीजेपी को बताना चाहिए कि वो चैट कौन भेज रहा था. वहीं, किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है. वहीं, सीएम योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को देश में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में महंगी बिजली मिल रही है.

अखिलेश यादव यहीं नही रुके उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा की देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि किसी मुख्यमंत्री ने अपने ऊपर लिखे मुकदमे वापिस लिए होंगे. विकास के विनाश में भी यूपी की बीजेपी सरकार है. स्मार्ट सिटी के नाम पर भी कोई काम नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि इस समय यूपी में अवैध मकानों पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है. लेकिन, खुद मुख्यमंत्री के घर का नक्शा नहीं बना होगा. इतना ही नहीं गोरखपुर में जो मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है वो तालाब की जमीन पर बनाया जा रहा है. पहले लोगों के घरों के नक्शे नहीं हुआ करते थे.

अखिलेश यादव ने कांग्रेस और ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये तमाम ताकतें बीजेपी से नहीं सपा से लड़ना चाहती हैं. अखिलेश यादव ने कहा की राहुल गांधी हमारे दोस्त हैं, लेकिन अब कांग्रेस का रास्ता दूसरा है. कांग्रेस बीजेपी से नहीं लड़ना सपा से लड़ना चाहती है. उन्होंने कहा की जब से इन दलों को पता चला की समाजवादी पार्टी का बरेली में मंडलीय सम्मेलन हो रहा है तो सब परेशान है.

सीएम योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें तो कुछ पता ही नहीं है. जो अधिकारी बता देते हैं वही जानते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अभी एक सर्वे हुआ है जिसमें टॉप 10 में यूपी के सीएम का नाम नहीं है. यूपी भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला अपराध, रेप में नम्बर 1 है. खराब शिक्षा के मामले में यूपी नम्बर 1 है. सबसे खराब स्वास्थ्य सेवाओं में यूपी नम्बर 1 है.

मिड डे मील में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार यूपी में है. तबादलों और पोस्टिंग में यूपी नम्बर 1 है. घटनाओं को फर्जी बनाने में यूपी नम्बर 1 है. हंगर इंडेक्स में सबसे बेकार स्थान यूपी का है. सबसे ज्यादा साम्प्रदायिक हिंसा यूपी में हुई है. फर्जी एनकाउंटर यूपी में सबसे ज्यादा हुए हैं. शिक्षित नौजवान सबसे ज्यादा यूपी में आत्महत्याएं कर रहे हैं. कोर्ट की फटकार में भी यूपी नम्बर 1 है. आवारा जानवरों के हमले से जो मौतें हो रही हैं, उसमे भी यूपी नम्बर 1 है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूरे देश और दुनिया में लागू हो शराबबंदी: उमा भारती

Next Post

16 गोवंश लदे दो पिकअप वैन धराया, 4 गिरफ्तार

Next Post
पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, इनामी अपराधी सहित 4 गिरफ्तार

16 गोवंश लदे दो पिकअप वैन धराया, 4 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d