BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM योगी ने दी सौगात, ‘अफसर’ बनने की तैयारी कराएगी सरकार

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
बेटियों को यूपी सरकार से मिली बड़ी सौगात, 500 बालिकाओं को प्रदान किया पंजीकरण पत्र
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार स्वयं अब युवा प्रतिभावों के अभ्युदय का बीड़ा उठाने जा रही है. उन्हें सिविल सेवा, मेडिकल, इंजीनियरिंग अथवा एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाएगी. इसके लिए मंडल स्तर पर प्रदेश भर में अभ्युदय कोचिंग सेंटर खुलेंगे.

कोचिंग की कक्षाएं आगामी बसंत पंचमी से प्रारम्भ हो सकती हैं. उत्तर प्रदेश दिवस के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ की घोषणा की और बताया कि बसंत पंचमी से इसकी कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है. उन्होंने बताया कि इस योजना में आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारी सीधे युवाओं को कोचिंग देंगे, वह भी पूरी तरह निःशुल्क.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी की इस अभिनव कोचिंग में ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल और लेक्चर आदि तो उपलब्ध होंगे ही, ऑफलाइन क्लास में आईएएस और पीसीएस परीक्षा के लिए प्रशिक्षु आईएएस, आईपीएस, आईएफएस (वन सेवा), पीसीएस अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा.

वहीं एनडीए और सीडीएस की परीक्षा के लिए प्राचार्य, उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल द्वारा गाइडेंस मिलेगी. नीट और जेईई के लिए भी अलग कक्षाएं चलेंगी. अधिकारियों के अलावा, विभिन्न विषयों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ भी अतिथि व्याख्याता के तौर पर आमंत्रित किए जाएंगे.

प्रवक्ता ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक हर साल उत्तर प्रदेश के करीब चार-पांच लाख छात्र यूपीएससी, विभिन्न राज्यों की पीएससी, जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं में शामिल होते हैं. इनमें बड़ी संख्या अभावग्रस्त अथवा वित्तीय संसाधनों की कमी वाले परिवार के बच्चों की होती है. ऐसे बच्चों के लिए योगी सरकार की यह कोशिश बड़ा सम्बल प्रदान करेगी.

इस कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विषय का चयन परीक्षा की तैयारी के तरीके, टिप्स, प्रश्नों के उत्तर लिखने की विधि, सामान्य अध्ययन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी. इसके अतिरिक्त, विषय विशेषज्ञ की उपलब्धता के आधार पर विभिन्न विषयों की कक्षायें भी चलेंगी. अगर आपने इस कोचिंग का लाभ उठाते हुए सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली तो मुख्य परीक्षा की और बेहतर तैयारी के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम) में कोचिंग की व्यवस्था कराई जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शोपियां एनकाउंटर में खुलासा, सेना के कप्तान और दो अन्य ने किया सबूत मिटाने का प्रयास

Next Post

Bihar Corona Update: कोरोना के मिले 131 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 259897

Next Post
Corona Breaking: झारखंड में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 663, अभी अभी राज्य में 5 नए मरीज की पुष्टि

Bihar Corona Update: कोरोना के मिले 131 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 259897

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d