BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम ने पुलिस की सराहना की, संसाधन बढ़ाने पर दिया जोर

by bnnbharat.com
September 2, 2019
in Uncategorized
सीएम ने पुलिस की सराहना की, संसाधन बढ़ाने पर दिया जोर
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दोपहर बाद कालपी तहसील में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का शुभारम्भ किया। पुलिस को और ज्यादा संसाधन बढ़ाने की वकालत भी की। इस अवसर पर उन्होेंने प्रदेश पुलिस की जमकर सराहना की।

मंगरौल में पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण को 2010 में पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत मंजूरी मिली थी जिसका सबसे ज्यादा श्रेय तत्कालीन डीजी प्रशिक्षण बीएल यादव को है। 1986 में जब बीएल यादव जालौन में एसएसपी थे, मंगरौल इलाके में दुर्दांत दस्यु गिरोह धमाचैकड़ी मचाये रहते थे। कई बार बीएल यादव के नेतृत्व में पुलिस और डकैतों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। डीजी प्रशिक्षण रहते हुए उन्होंने इसी कारण मंगरौल में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल खुलवाने के लिए जोरदार पैरवी की। उनकी ही पैरवी की वजह से बरेली में स्वीकृत किया गया पुलिस ट्रेनिंग स्कूल जालौन जिले में शिफ्ट हो गया।

उनके कार्यकाल में पुलिस ने आम जनता के बीच नया विश्वास पैदा किया है। प्रयागराज में कुंभ मेले का दुनिया का सबसे विशाल आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराकर पुलिस ने कीर्तिमान रचा। लोकसभा चुनाव में पश्चिमी बंगाल में ताबड़तोड़ हिंसा की घटनायें हुई लेकिन उत्तर प्रदेश में चुनाव निर्विघ्न हुए जो गर्व योग्य उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री को यहां जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा के अलावा अधिकारियों के साथ वृहद समीक्षा बैठक करनी थी लेकिन मौसम खराब हो जाने के कारण सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये गये। मुख्यमंत्री के लिए पीटीसी परिसर में ही अस्थायी हैलीपेड बनाया गया था लेकिन यमुना में भारी बाढ़ की वजह से अधिकारियों के पहुंचने के लिए रूट डायवर्ट किया गया जिससे अफरा तफरी का माहौल रहा।

सभा में जिले की प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार के अलावा सांसद भानुप्रताप वर्मा व कालपी के विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन सहित तीनों विधायक भी उपस्थित रहे। एमएलसी स्वतंत्रदेव के प्रतिनिधि अरविन्द सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री को अन्ना पशुओं पर अंकुश के लिए अपना सुझाव ज्ञापन के रूप में सौपा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुकानों पर छापा, जब्त किये 2 कुंटल पॉलिथीन

Next Post

आज से मुस्लिम पक्षकारों की दलीलें सुनेगा सुप्रीम कोर्ट

Next Post
आज से मुस्लिम पक्षकारों की दलीलें सुनेगा सुप्रीम कोर्ट

आज से मुस्लिम पक्षकारों की दलीलें सुनेगा सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d