BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

मंदिर निर्माण का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे CM योगी, रामलला के किए दर्शन

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in Uncategorized
मंदिर निर्माण का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे CM योगी, रामलला के किए दर्शन

मंदिर निर्माण का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे CM योगी, रामलला के किए दर्शन

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बारिश के बीच अपने तय कार्यक्रम से लगभग 2 घंटे की देरी से अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण का जायजा लिया. अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे.

उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों का हालचाल भी पूछा. इसके बाद योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पहले अधिकारियों के साथ अयोध्या के विकास को लेकर बैठक की और उसके बाद पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की.

सर्किट हॉउस के बाद योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात करने पहुंचे. फिर हनुमानगढ़ी में जाकर दर्शन-पूजन किया. इसके बाद योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन करने पहुंचे. वहां उन्होंने राम मंदिर निर्माण की व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया. साथ ही राम जन्मभूमि परिसर स्थित नवग्रह वाटिका में ग्रहों के अनुरूप पौधरोपण भी किया. इस दौरान उन्होंने कई पौधे लगाए.

कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से मुख्यमंत्री जन्मभूमि परिसर में स्थापित रामलला के अस्थायी मंदिर के भीतर नहीं गए और बाहर से रामलला को नमन किया. वहीं पर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने उन्हें रामनामी भी ओढ़ाई. रामलला का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए. योगी ने करीब तीन घंटे अयोध्या में बिताए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, कई नए चेहरें होंगे शामिल

Next Post

समलैंगिक मामला: 3 किशोरियों में साथ रहने को लेकर विवाद, 1 ने नैनी झील में मारी छलांग

Next Post
समलैंगिक मामला: 3 किशोरियों में साथ रहने को लेकर विवाद, 1 ने नैनी झील में मारी छलांग

समलैंगिक मामला: 3 किशोरियों में साथ रहने को लेकर विवाद, 1 ने नैनी झील में मारी छलांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d