बस्तीः आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती का दौरा करेंगे. इस दौरान वो बस्ती में हास्पिटल का निरीक्षण करेंगे.
सीएम योगी आदित्यनाथ आज 12 बजे बस्ती पहुंचेंगे, जहां उनका हेलिकॉप्टर बस्ती पुलिस लाइन में लैंड होगा. कोरोना वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए वो हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे.
बता दें कि बस्ती जिले में शनिवार को एक मृत किशोरी सहित कोरोना के चार और पॉजिटिव मिले. ये प्रवासी हैं. अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 224 हो गई है. अब तक 87 मरीज निगेटिव हो चुके हैं. 8 की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस 129 हैं. नए संक्रमित चारों लोग मुंबई से बस और ट्रक से आए थे.

