BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM योगी का बड़ा फैसला, मुंबई की तर्ज पर नोएडा में बनेगी फाइनेंस सिटी

by bnnbharat.com
February 27, 2021
in समाचार
पत्रकार मर्डर केस: मुख्यमंत्री योगी करेंगे पत्रकार के परिवार को दस लाख की मदद
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा:- यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) दिल्ली के समीप नोएडा/ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में मुंबई की तर्ज पर वितीय सेवा कंपनियों के केंद्र के रूप में फाइनेंस सिटी (Finance City) बसाएगा. इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सहमति दे दी है.

प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि मुंबई की तर्ज पर यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-10 में फिन सिटी या फाइनेंस सिटी बसाने की योजना तैयार की गई है. उन्होंने बताया कि इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहमति प्रदान कर दी है.इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है. करीब 1200 एकड़ में प्रस्तावित इस फिन सिटी में देश भर की वित्तीय संस्थाओं को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा.

जल्द ही रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल निकालेगा प्राधिकरणसिंह ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट की वजह से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में वित्तीय गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं. फिल्म सिटी के आने से इसमें और तेजी आई है. उन्होंने बताया कि फाइनेंस सिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए यमुना प्राधिकरण जल्द ही रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल निकालेगा. इसके जरिए किसी कंपनी का चयन कर, रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि जिस तरह देश की आर्थिक राजधानी के रूप में मुंबई ने पहचान बनाई है, उसी तरह यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र को भी उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है.

50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

उन्होंने बताया कि फिन सिटी में देश के सभी बैंकों के कॉरपोरेट दफ्तर, वित्तीय संस्थाएं, स्टॉक मार्केट, स्टॉक एक्सचेंज, कमोडिटी बाजार से जुड़े दफ्तर आदि को जमीन दी जाएगी. यहां पर इंटरनेशनल स्तर का कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि सेक्टर-10 नोएडा एयरपोर्ट से काफी नजदीक है. इसके लिए जमीन प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि फिन सिटी में 20 हजार करोड़ रुपए निवेश होने की संभावना है तथा 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलने का आकलन किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्नाटक में बनेगा देश का पहला खिलौना क्लस्टर, 1 लाख को मिलेगा रोजगार

Next Post

Irfan Pathan ने शुरू की ‘कोबरा’ की शूटिंग

Next Post
Irfan Pathan ने शुरू की ‘कोबरा’ की शूटिंग

Irfan Pathan ने शुरू की 'कोबरा' की शूटिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d