BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ममता पर सीएम योगी का तंज, कहा-चिढ़ बीजेपी से या हम से हो सकती है, राम से क्यों?

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
CM योगी आज करेंगे अस्पतालों का निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तीन चरणों के चुनाव हो चुके हैं लेकिन जय श्रीराम के नारे पर राजनीति खत्म नहीं हुई है. जय श्रीराम के नारे पर बीजेपी और टीएमसी दोनों ही पार्टियां एकदूसरे पर हमलवार है.

आज बंगाल के जलपाईगुड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने ममता से पूछा है कि आखिर चिढ़ श्रीराम के नारे से इतनी चिढ़ क्यों है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘दीदी इस समय इतनी नाराज हैं कि वो कह रही हैं कि जय श्रीराम बोलोगे तो जेल में डाल देंगे. चिढ़ बीजेपी से या हम से हो सकती है, राम से क्यों? राम से टकराने का जिसने भी दुस्साहस किया है उसकी दुर्गति हुई है, बंगाल में TMC की दुर्गति तय है.’

सीएम योगी ने कहा, ‘2 मई को बंगाल को TMC सरकार से मुक्ति मिलेगी. TMC के गुंडों को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा. ये तय है कि अपराधी को कांग्रेस, कम्युनिस्ट,TMC जैसे दल संरक्षण जरूर देंगे लेकिन कानून के लंबे हाथ इन्हें पाताल से भी निकाल कर जेल के अंदर भेजने का काम करेंगे.’

एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला बोलते हुए कहा था कि वोटों का बिखराव ना हो इसके लिए मुसलमानों से एकजुट हो जाने की उनकी अपील स्पष्ट करती है कि तृणमूल कांग्रेस विधानसभा चुनाव की जंग हार गई है.

प्रधानमंत्री ने राज्य में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए दावा किया यदि उन्होंने इसी प्रकार सभी हिन्दुओं को एकजुट हो जाने और बीजेपी को मत देने की अपील की होती तो उन्हें निर्वाचन आयोग के आठ-दस नोटिस मिल गये होते और देश भर के अखबारों में उनके खिलाफ संपादकीय छप जाते.

ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें लोगों के तिलक लगाने और भगवा वस्त्र पहनने पर भी अब एतराज होने लगा है. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष लहर है और पार्टी बंगाल में अगली सरकार बनाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दबंगों की दबंगई: युवक को पीटकर जिंदा जलाया, गिरफ्तार

Next Post

अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए कैलिफोर्निया ने बनाई ये योजना

Next Post
अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए कैलिफोर्निया ने बनाई ये योजना

अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए कैलिफोर्निया ने बनाई ये योजना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d