BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएमओ में ई मेल मामले के बाद और एक नया मामला, मुख्यमंत्री का सचिव बताकर सीएमओ में किया कॉल, एफआइआर

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in समाचार
अवैध रूप से कार्ड बना कर राशन उठाव करने पर एफआईआर
Share on FacebookShare on Twitter


रांचीः सीएमओ में धमकी भरे ई-मेल का मामला अब तक सुलझा नहीं है कि एक और मामला सामने आ गया, खुद को मुख्यमंत्री का सचिव बताकर एक व्यक्ति कभी सीएम हेमंत
से बात कराने के लिए सीएमओ में फोन कर रहा है तो कभी मिजोरम के राज्यपाल ऑफिस कॉल कर रहा है. सीएम सुरक्षा में तैनात एसआई मो. तंजील खान ने गोंदा थाने में अभिजीत मंडल के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस को पता चला कि अभिजीत बंगाल का है. वहां भी उसके खिलाफ पांच केस दर्ज हैं.
एफआईआर के मुताबिक अभिजीत मंडल ने 7 मार्च को सुबह 11:45 बजे सीएम आवासीय कार्यालय के नंबर पर दो मोबाइल नंबर 7439637342 और 8274979169 से कॉल किया. ड्यूटी पर तैनात शशि भूषण महतो ने फोन उठाया ताे उसने कहा-सीएम का सचिव बाेल रहा हूं. सीएम से बात कराइए. जब शशि भूषण ने कहा कि आप सीएम के सचिव हैं ताे खुद यहां आकर बात कर सकते हैं. इस पर उसने फाेन काट दिया. इसके बाद शशि भूषण ने सीएम सुरक्षा में तैनात तंजील खान काे इसकी सूचना दी.
एफआईआर में कहा गया है कि मिजाेरम के राज्यपाल ऑफिस से सीएमओ में फाेन आया था. पूछा था कि सीएम कार्यालय में अभिजीत मंडल नाम का काेई व्यक्ति है. उसने फाेन पर बताया था कि वह रखंड के मुख्यमंत्री का सचिव बाेल रहा है और मिजाेरम के राज्यपाल से बात करना चाहता है. इसकी जानकारी मिलते ही सीएमओ के कर्मचारियाें के हाेस उड़ गए. तत्काल सीएम सुरक्षा में तैनात वरीय अधिकारियाें काे इसकी जानकारी दी गई. इसके बाद केस दर्ज कराया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कैबिनेट की बैठक आज

Next Post

बदल सकता है मौसम का मिजाज, राजधानी के साथ पलामू और गढ़वा में भी आज छाएंगे बादल, हल्की बारिश के भी हैं आसार

Next Post
Weather Alert: जानें मकर संक्रांति पर मौसम का हाल

बदल सकता है मौसम का मिजाज, राजधानी के साथ पलामू और गढ़वा में भी आज छाएंगे बादल, हल्की बारिश के भी हैं आसार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d