BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कल से खुला रहेगा सीएमपीडीआई का भूगर्भ संग्रहालय

by bnnbharat.com
October 31, 2020
in समाचार
कल से खुला रहेगा सीएमपीडीआई का भूगर्भ संग्रहालय
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोल इंडिया के स्थापना दिवस पर रांची के कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई (मुख्यालय) का भूगर्भ संग्रहालय 1 नवंबर से 30 नवंबर तक खुला रहेगा. सोमवार से शुक्रवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक स्कूली बच्चों समेत आम लोग इसे देख सकते हैं. इस अवधि में 16, 20 एवं 30 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी रहने के कारण संग्रहालय बंद रहेगा.

इस संग्रहालय में पृथ्वी की उत्पत्ति, मानव के विकास, कोयले की संरचना इत्यादि को प्रदर्शित करने वाले मॉडलों का आकर्षक और अद्भूत संग्रह है. कोयला भंडारों की उपस्थिति सहित भारत के कोयला संसाधनों पर विस्तृत सूचनाएं इसमें उपलब्ध है. खनिजों, चट्टानों और कीमती पत्थरों के असाधारण नमूने हैं, जो काफी आकर्षक तथा शिक्षाप्रद हैं. साथ ही, इसमें कोयला खनन के विभिन्न प्रकार के परिष्करण और कोयला उपयोग की गतिविधियों को दर्शाने वाली संख्यिकी तथा वर्किंग मॉडल विद्यमान हैं. खनन और खान बचाव ऑपरेशन के लिए उपयोग में लाये गये पुराने उपकरणों के बिरले नमूने भी इस संग्रहालय में है.

सीएमपीडीआई का यह भूगर्भ संग्रहालय सामान्य तौर पर भूगर्भ-विज्ञान, कोयला खनन तथा अन्य संबंधित गतिविधियों के महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी प्रदान करता है. पूर्वी भारत में इस प्रकार का यह एकमात्र संग्रहालय है. लगभग तीन दशक पूर्व स्थापित होने के बाद विगत वर्षों के दौरान कई गणमान्य, विभिन्न संस्थानों के उच्चाधिकारियों तथा स्कूली बच्चों ने इस संग्रहालय का अवलोकन किया है. इसके सौंदर्य एवं शैक्षणिक मूल्यों की प्रशंसा की है.

https://bnnbharat.com/elephant-slammed-a-person/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हाथी ने एक व्यक्ति को पटक पटक कर मार डाला

Next Post

अब इंडेन गैस बुकिंग के लिए होगा केवल एक नंबर

Next Post
अब इंडेन गैस बुकिंग के लिए होगा केवल एक नंबर

अब इंडेन गैस बुकिंग के लिए होगा केवल एक नंबर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d