BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम का कांग्रेस व जेएमएम पर वारः कहा, निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर जेएमएम और कांग्रेस ने घोटाला किया

by bnnbharat.com
September 24, 2019
in समाचार
सीएम का कांग्रेस व जेएमएम पर वारः कहा, निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर जेएमएम और कांग्रेस ने घोटाला किया
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास का कांग्रेस व जेएमएम पर वार जारी है. मंगलवार को सीएम ने एक बार फिर सारठ में आयोजित जनसभा में कांग्रेस और जेएमएम पर निशाना साधा. कहा, झारखंड की जनता ने देखा कि किस तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बना कर घोटाला किया. लेकिन 5 साल के कार्यकाल में वर्तमान सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ. बेदाग सरकार रही हमारी. आप सभी से कहना चाहूंगा कि नारों और जयकारों से राज्य में विकास नहीं होगा. विकास के लिए गरीबों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचानी होगी, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी उन्नति, समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर सकें.

मुसलमान भाई सिर्फ वोटर ना बनें आप भारत के नागरिक हैं

रघुवर दास ने कहा कि मुसलमान भाई सिर्फ किसी एक पार्टी के वोटर ना बनें. आप सभी भारत के नागरिक हैं, झारखंड के निवासी हैं. सरकार अकेले कुछ नहीं कर सकती. जब तक जनभागीदारी ना हो. जनभागीदारी से ही विकास कार्य संभव है. मैं आप सब से अनुरोध करने आया हूं. आप अपना आशीर्वाद दें. मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि झारखंड दुनिया के विकसित राष्ट्र की गिनती में आएगा.

डबल इंजन की सरकार का फायदा मिल रहा है किसानों को

भारत गांवों का देश है, किसानों का देश है. लेकिन 2014 से पूर्व किसी ने किसानों की सुध नहीं ली. उन्हें कर्जदार बना कर छोड़ दिया. आजादी के बाद पहली बार किसानों को आने वाले 10 साल तक 6 हजार रुपये उन्हें कृषि कार्य में मदद पहुंचाने के लिए दिया जा रहा है. अब यहां आप देखें डबल इंजन सरकार के फायदे. केंद्र सरकार की योजना से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार ने भी मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया. योजना के तहत 1 से 5 एकड़ तक के किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार रुपए दिए जा रहे हैं. इस तरह केंद्र व राज्य सरकार की योजना से राज्य के 35 लाख किसानों को न्यूनतम 11 व अधिकतम 31 हजार रुपये मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना की पहली किस्त किसानों को मिल चुकी है. दुर्गा पूजा से पूर्व दूसरी किस्त उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से चली जायेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Next Post

झारखंड प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किया चक्का जाम

Next Post
झारखंड प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  ने किया चक्का जाम

झारखंड प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किया चक्का जाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d