BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नवंबर के अंत तक धनबाद में उपलब्ध होगा वाहनों के लिए सीएनजी ईंधन

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
नवंबर के अंत तक धनबाद में उपलब्ध होगा वाहनों के लिए सीएनजी ईंधन
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद:- नवंबर 2020 के अंत तक धनबाद में वाहनों के लिए सीएनजी ईंधन उपलब्ध होगा. इस संबंध में गेल गैस लिमिटेड के डीजीएम   तपन पलाई ने बताया कि धनबाद बोकारो रोड के पुटकी में नवंबर 2020 के अंत तक सीएनजी वितरण सुविधा शुरू हो जाएगी. यह सुविधा एचपीसीएल के रिटेल आउटलेट पर हल्के वाहनों के लिए एक डिस्पेंसर लगाकर की जाएगी.

उन्होंने बताया कि कंपनी जल्द ही धनबाद में और तीन स्टेशन एवं गिरिडीह में एक सीएनजी स्टेशन शुरू करेगी. इसके निर्माण का काम अंतिम चरणों में है. योजना में घरेलू और परिवहन क्षेत्रों के अलावा वाणिज्य और औद्योगिक क्षेत्रों को भी गैस उपलब्ध कराई जाएगी. सीएनजी स्टेशनों से सार्वजनिक और व्यवसायिक क्षेत्रों के वाहनों, बस और ऑटो को स्वच्छ ईंधन किफायती दरों पर उपलब्ध होगा. साथ ही शहर की कुछ कॉलोनियों में पाइप लाइन बिछाने का काम भी प्रारंभ हो चुका है.

उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक गैस डीजल एवं पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा किफायती, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) द्वारा शहरी गैस वितरण के 9वीं बोली के दौर में गेल गैस लिमिटेड को गिरिडीह तथा धनबाद जिले में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए अधिकृत किया गया. योजना के तहत जिले में 7002 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर किया जाएगा. भविष्य में 15 सीएनजी स्टेशन और लगभग 51000 परिवार को पाइप्ड प्राकृतिक गैस से जोड़ा जाएगा. साथ ही औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयों को भी प्राकृतिक गैस से जोड़ा जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Next Post

देवघर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, विभिन्न कांडों के चार दुर्दांत डकैतों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता

Next Post
देवघर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, विभिन्न कांडों के चार दुर्दांत डकैतों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता

देवघर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, विभिन्न कांडों के चार दुर्दांत डकैतों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d